गांव बड़ाम में अढ़ाई साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में केस दर्ज

2/3/2018 12:43:03 PM

इस्माईलाबाद(ब्यूरो): गांव झांसा में 10वीं कक्षा की छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि थाना झांसा के अंतर्गत आने वाले गांव बड़ाम की अढ़ाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बड़ाम निवासी महिला ने थाना झांसा में शिकायत दी कि उसकी अढ़ाई वर्षीय बेटी गुरुवार सायं को घर के गेट पर खेल रही थी। उस समय वह रसोई का कार्य करने में व्यस्त थी। थोड़ी देर बाद उसे बच्ची के रोने की आवाज आई। जब काफी देर तक बच्ची अंदर नहीं आई तो उसने बाहर देखा कि उसके घर के सामने रहने वाला पवन पुत्र जसवंत सिंह उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। उसने तुरंत अंदर जाकर पवन से बेटी को बचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना झांसा प्रभारी दलीप सिंह के अनुसार आरोपी पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उससे पहले ही उसके परिजनों ने आरोपी को कुछ तकलीफ होने पर एल.एन.जे.पी. अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया हुआ है। उसे गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल में आरोपी के पहरे पर गार्द लगा दी है। आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच ए.एस.आई. बबीता कर रही हैं।