अंतर्राज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़,तीन बदमाश पकडे

12/15/2015 6:41:53 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): पुलिस अपराध शाखा एक ने अंतर्राज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के तीन बदमाश पकडे गए हैं। इन बदमाशों ने चोरी की बीस वारदातें कबूली हैं। इन मामलों की जांच जारी है। बदमाशों से करीब 11 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है।

कुरुक्षेत्र सीआईए पुलिस ने न्यायालय से इन तीनो आरोपियों कां तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अभी तक की जांच में इन तीनों से करीब 11 लाख रुपए का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अभी तक हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी चोरी करने ली वारदातों को माना है। इनसे और अधिक जानकारी के लिए जांच भी शुरू की गई है।