BJP से जुड़े पुराने सदस्यों को फल अवश्य मिलता है: बेदी

7/26/2017 2:10:11 PM

इस्माईलाबाद, (शर्मा/खुराना):मार्कीट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन मदन मनचंदा व वाइस चेयरमैन अमित बंसल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अनाज मंडी में मार्कीट कमेटी ने किया। 

कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पुराने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करते हुए उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि मनचंदा परिवार व बंसल परिवार लम्बे समय से भाजपा व आर.एस.एस. से जुड़े हुए हैं। इनके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, सुशांत भारती, जिला प्रधान धुम्मन सिंह किरमच, धर्मवीर मिर्जापुर, रविंद्र सांगवान, जि.प. सदस्य सुरेंद्र माजरी, रामधारी शर्मा, बलबीर सैनी आदि ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर ब्लाक समिति के चेयरमैन राम सिंह सैनी, उप चेयरमैन धर्मेंद्र सांगवान, ब्लाक प्रधान गुलशन पुरी, सरपंच संजीव अरोड़ा, गुरनाम सिंह मलिक, डी.एस.पी. पिहोवा धीरज कुमार, थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा, मार्कीट कमेटी के सचिव रामकुमार दहिया, जगदीश मनचंदा, अशोक अनेजा, नवाब सिंह संधू, सुनील, बलवीर सिंह, विनोद कुमार, पप्पू मनचंदा, जगदीश पपनेजा, जितेंद्र पपनेजा (रिंकू), राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, सतीश बंसल, लाडी पाल, रमेश शर्मा, मास्टर नरेश शर्मा, जगदीप सांगवान, सुनील, आशीष, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।