पानीपत रैली राजनीतिक दलों को दिखाएगी आईना :  सैनी

8/22/2018 11:13:04 AM

राई: कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि पानीपत में 2 सितम्बर को होने वाली रैली राजनीतिक दलों को आईना दिखाएगी कि प्रदेश के लोग क्या चाहते हैं। हालांकि उनकी रैली को देखते हुए दूसरे दल उनके मूवमैंट को काटने के लिए रैलियों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं लेकिन 2 सितम्बर की रैली साबित कर देगी कि वह कहां खड़े हैं। रैली प्रदेश की जनता की रैली है। सांसद राजकुमार सैनी राई स्थित एथनीक इंडिया में कार्यकत्र्ताओं की बैठक को सम्बोधित करने के उपरांत पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। 

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी इतनी हावी है कि सभी गुटों से कई उम्मीदवार टिकट के दावेदार हैं। उन्होंने सरकार को भी आड़े हाथे लेते हुए कहा कि आज कुछ चुनिंदा जिसको कभी कोई जानता नहीं था आज वह 10-10 हजार करोड़ की कम्पनी के मालिक बन बैठे हैं। प्रदेश में सरकार बनने पर वह प्रदेश व देश को दिखाएंगे कि 70 साल पर प्रदेश को यहां से चलना चाहिए ताकि वर्तमान में प्रदेश में खुशहाली होती। उन्होंने 2 सितम्बर को पानीपत रैली में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।
 

Rakhi Yadav