कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की पी.जी.आई. में मौत

2/1/2019 2:36:10 PM

पिहोवा(बंसल): अम्बाला रोड पर ट्रक मार्कीट के बाहर एक कार की टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की आज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। तख्त सिंह ने बताया कि गत 1 जनवरी को वह अपने बेटे प्रमोद कुमार के साथ ट्रक मार्कीट के बाहर सड़क किनारे खड़े थे तभी अम्बाला की तरफ आ रही तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर ने प्रमोद को पीछे से टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।

तख्त सिंह ने केस इंचार्ज पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्घटना के 30 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई अमल में न लाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार तक नहीं किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Deepak Paul