लाडवा के लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार

3/17/2019 3:14:17 PM

कुरुक्षेत्र(धमीजा): लाडवा हलके का बड़े शहरों क तर्ज पर विकास होगा। हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग एवं नगर तथा ग्राम आयोजन विभाग ने अनुमति देते हुए लाडवा शहर के लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार का नक्शा तैयार किया है। अब लाडवा हलके के अंदर भी रिहायशी व कमॢशयल सैक्टर तैयार होंगे। लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने बताया कि मास्टर प्लान-2031 तैयार होना हलके के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। 

लाडवा ऐतिहासिक नगरी है। मास्टर प्लान के अनुसार लाडवा में रिहायशी सैक्टर, वाणिज्यिक सैक्टर, औद्योगिक सैक्टर, परिवहन एवं संचार सैक्टर, जन उपयोगी, सार्वजनिक एवं अर्ध सार्वजनिक, खुले स्थान, पार्क, कृषि सहित अन्य भागों में विभाजित किया है।

kamal