पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया काबू

2/21/2022 3:23:07 PM

कुरुक्षेत्र : जिले में पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को काबू कर लिया है। जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि एक विधवा महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके चार बच्चे हैं, जोकि सभी बेरोजगार हैं। उसके सबसे छोटे बेटे को कनाडा भेजने के लिए संजय सिंह व उसकी पत्नी ने सात लाख 53 हजार रुपये लिए थे। उसने ये रकम अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी। आरोपी उसके पुत्र को विदेश भेजने के लिए लारे लगाते रहे। अब दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana