जीरो टॉलरेंस-डे पर पुलिस ने काटे चालान

2/4/2018 3:17:05 PM

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): सड़क हादसों में कमी लाने व यातायात नियमों की पालना के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया तथा नियम तोडऩे वालों वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग की और से यातायात नियमों की पालना कराने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए थे। शुक्रवार को सुबह से देर रात तक जीरो टोलरैंस-डे पर पुलिस ने यातायात नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 894 वाहन चालकों के चालान काटे। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने व निर्धारित गति मे अपने वाहन चलाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा आज कुल 894 चालान काटे गए सबसे ज्यादा चालान एस.एच.ओ. ट्रैफिक द्वारा 359 चालान काटे गए इसके अलावा थाना शाहबाद एरिया में 102, थाना लाडवा एरिया में 34, थाना इस्माईलाबाद द्वारा 35, थाना सदर थानेसर एरिया में 75, थाना शहर थानेसर एरिया में 132, थाना के.यू.के. एरिया में 120, महिला थाना द्वारा 15 चालान व थाना झांसा एरिया में 22 चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एल्को सैंसर की मदद से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के चालान किए गए।