तेज हवा के साथ बारिश, ओले भी गिरे

2/15/2019 12:54:21 PM

थानेसर(नरुला): वीरवार अलसुबह से तेज हवा के साथ बारिश ने फिर से सर्दी का अहसास करवा दिया। कई जगह ओले भी पड़े। बारिश के साथ तेज हवा ने किसानों की ङ्क्षचता बढ़ा दी। क्षेत्र में बिजली आपूॢत भी प्रभावित रही। कामकाज पर जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। किसानों और कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि तेज हवा चलने से फसल गिरने का भय बना रहेगा। यदि फसल गिरी तो किसानों को आॢथक नुक्सान उठाना पड़ेगा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए सोना बन कर बरसी है। कुछ किसान जिन्होंने हाल ही में सिंचाई की है, उनमें कुछ नुक्सान हो सकता है, अन्यथा ज्यादातर गेहूं की फसल में यह बारिश फायदेमंद साबित होगी।

इस्माईलाबाद(शर्मा): क्षेत्र में बारिश व सर्द हवा से तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। काठगढ़ रोड व अन्य स्थानों पर बरसाती पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान राजेश कुमार, धर्म सिंह, प्रदीप, अश्वनी आदि ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल निसारे पर है। अगर अधिक बारिश के साथ हवा चली तो गेहूं की फसल में नुक्सान होगा।

Deepak Paul