कुरुक्षेत्र के राजेंद्र ने जीती विश्व कॉमनवैल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप

12/18/2017 4:55:28 PM

कुरुक्षेत्र(विनोद): उमरी गांव के राजेंद्र कुमार ने विश्व कॉमनवैल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। यह आयोजन दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग सिटी में हुआ था। चैम्पियनशिप में राजेंद्र ने 55 कि.ग्रा. भार वर्ग में ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें राजेंद्र ने विरोधी खिलाड़ी को पछाड़कर गोल्ड मैडल भारत की झोली में डाल दिया। 

द्रोणाचार्य स्टेडियम के कुश्ती कोच जसविंद्र ने बताया कि कामनवैल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप में 10 भार वर्गों में भारत के खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल जीते हैं। 
हरियाणा के ही नवीन ने एक अन्य ग्रुप में सिल्वर मैडल जीता है। उमरी के सरपंच कृष्ण लाल ने राजेंद्र के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसको पंचायत उमरी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। राजेंद्र ने वर्ष 2010 में आयोजित विश्व कॉमनवैल्थ चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीता था।