शेरशाह सूरी मार्ग पर खिसकी सड़क,जिससे जान-माल को नुक्सान

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 03:18 PM (IST)

शाहाबाद मारकंडा: शाहाबाद-पिपली जी.टी. रोड पर धंतौड़ी-शरीफगढ़ पुल के ऊपर सड़क का खिसका हिस्सा बड़े हादसे का कारण बन सकता है। क्योंकि मुख्य जी.टी. रोड होने के कारण हजारों की संख्या में वाहनों का प्रतिदिन यहां से आना-जाना होता है।

रात के समय यहां खतरा ओर भी बढ़ जाता है। सड़क पर बना गड्ढा करीब 15 फीट लम्बाई और करीब 3 फीट से भी ज्यादा चौड़े हैं। ऐसे में किसी भी वाहन का टायर इस में फंस सकता है और वाहन पलट सकता है, जिससे जान-माल के नुक्सान से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

अगर दोपहिया वाहन की बात करें तो पूरा वाहन ही इसमें समा सकता है। हालांकि इस गड्ढे को रेत के कट्टों से ढकने का प्रयास किया गया है लेकिन फिर भी यह पूरी तरह जानलेवा साबित हो सकता है। धंतौड़ी-शरीफगढ़ के अलावा शाहाबाद में मारकंडा पुल पर भी सड़क अनेक स्थानों से खिसकी हुई है लेकिन इसकी तरह कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static