20 करोड़ रुपए से किया जाएगा सरस्वती फीडर का पुनर्निमाण

6/26/2019 11:25:39 AM

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो): राज्य सरकार ने ज्योतिसर से मुर्तजापुर तक करीब 10 किलोमीटर लम्बे सरस्वती फीडर के पुनॢनर्माण के प्रोजैक्ट को अनुमति दे दी है। इस पर राज्य सरकार की तरफ से 20 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। नरवाना ब्रांच और एस.वाई.एल. के पुनॢनर्माण के लिए करीब 185 करोड़ रुपए के 2 प्रोजैक्ट अंतिम अनुमति के लिए राज्य सरकार के पास भेजे हैं।  इस सीजन में सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों और डे्रनों की मुरम्मत और नवीनीकरण के कार्य पर 38 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया लौहार माजरा व ज्योतिसर में सिंचाई विभाग के प्रोजैक्ट का औचक निरीक्षण करने उपरांत अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले की नहरों और डे्रनों के नवीनीकरण और मुरम्मत के लिए सरकार ने कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की अनुमति दी है। 

इन योजनाओं के लिए सरकार ने सिंचाई विभाग को बजट भी मुहैया करवाया है। इस सीजन में सिंचाई विभाग की तरफ से सारसा में पुल निर्माण सहित अन्य कार्यों पर 7 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। सिंचाई विभाग की तरफ से सिरसा ब्रांच पर बड़तल से नीलोखेड़ी के पुल निर्माण पर 3 करोड़ और इसी नहर पर एबली से नीलोखेड़ी पुल निर्माण पर 3 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।  सिंचाई विभाग की तरफ से दयालपुरा के पास मारकंडा पर नए पुल बनाने की परियोजना पर भी सरकार ने मोहर लगा दी है। इस नए पुल पर निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ की राशि सिंचाई विभाग को जारी की है।  सिंचाई विभाग की तरफ से कंथला से बारवा पुल के पुनॢनर्माण के प्रस्ताव को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस प्रोजैक्ट पर सरकार की तरफ से 6.50 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। सिंचाई विभाग की तरफ से किरमिच और बुडेडा हैड के पुल निर्माण के कार्य को भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस प्रोजैक्ट पर 3 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस सीजन में करीब 38 करोड़ की राशि से नवनिर्माण और मुरम्मत के कार्य पूरे किए जाएंगे। 

सरकार ने सरस्वती फीडर को ज्योतिसर से मुर्तजापुर तक 10 कि.मी. तक नवनिर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस सरस्वती फीडर का निर्माण सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1956 में किया गया था। इसके पश्चात अब इस सरकार में सरस्वती फीडर के नवनिर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजैक्ट पर 20 करोड़ रुपए की मंजूरी राज्य सरकार ने दी है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास नरवाना ब्रांच के पुनॢनर्माण के लिए 160 करोड़ और एस.वाई.एल. के पुनॢनर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रोजैक्ट अंतिम अनुमति के लिए भेजा है।  इस मौके पर ए.डी.सी. पार्थ गुप्ता, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, एस.डी.ओ. विनोद कुमार, ए.पी.ओ. नीरज शर्मा, ए.पी.ओ. मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Isha