आश्रम में डबल मर्डर पर खुलासा...हत्या के बाद साध्वी की लाश से किया था गैंगरेप

2/19/2016 2:41:54 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर के सीताराम आश्रम में हुए महंत जमुनादास व साध्वी देवा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने हत्या करने के बाद भी साध्वी के साथ गैंगरेप किया था। 26 जनवरी को आश्रम में हुए डबल मर्डर और रेप से मच गई थी सनसनी।
 

पुलिस की माने तो आरोपियों ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर आश्रम में जाने और वहां वारदात करने की योजना बनाई जिसके बाद वे आश्रम में गए और सबसे पहले बाबा की हत्या की और देशी कट्टे की नोंक पर चारों ने साध्वी के साथ बलात्कार किया इसके बाद आश्रम में रखे जेवर और पैसों पर हाथ साफ किया।
 

आरोपियों का इतने से भी दिल नहीं भरा तो उन्होंने साध्वी की हत्या के बाद फिर से उससे गैंगरेप किया। एसपी कुरुक्षेत्र सिमर दीप के अनुसार दो आरोपी पहले भी इस आश्रम में आए थे और कई दिनों से रेकी भी की। उसके बाद दो और आरोपियों के साथ मिलकर इन्होंने वारदात को अंजाम दिया। एसपी के अनुसार स्पैशल पुलिस टीम ने भी गुजरात व अन्य राज्यों में इन आरोपियों की छानबीन की जिसके बाद दो आरोपियों को झांसी और दो को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर छह दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।