सामाजिक ताना-बाना मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण : बराला

9/17/2018 10:33:42 AM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सामाजिक ताना-बाना मजबूत बनाने के लिए ही कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश, जिला व मंडल इकाइयों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ओ.बी.सी. मोर्चा व किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बराला रेलवे रोड पर अग्रवाल धर्मशाला में ओ.बी.सी. मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन समारोह में बोल रहे थे।

इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला, श्रम राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक डा. पवन सैनी, ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, ओ.बी.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाडीपाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीपशिखा प्रज्वलित करके समापन समारोह का शुभारंभ किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता करण दलाल ने विधानसभा में हरियाणा को कलंकित कहकर बहुत गलत विचारधारा को प्रदर्शित किया। इसका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य नेताओं ने समर्थन किया जोकि गलत बात है। उन्होंने कहा कि 4 सालों में प्रदेश में अपराध करने वाले किसी अपराधी को बख्शा नहीं गया। रेवाड़ी मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है और अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
 

Rakhi Yadav