पिपली की मस्जिद के समीप कालोनी में पानी की किल्लत

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 01:32 PM (IST)

पिपली: पिपली की मस्जिद के पास कालोनी में 4 दिन से पानी की किल्लत है। पानी न मिलने से महिलाएं घर के कार्य निपटाने में असमर्थ हैं। लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि पानी आने-जाने का समय निश्चित नहीं है। कई-कई दिन तक पानी उन्हें मुहैया नहीं हो पाता जिससे उनके कार्य प्रभावित होते हैं।

महिलाओं का आरोप है कि 3 महीने से कालोनी में गंदगी उठाने वाली ट्रैक्टर-ट्राली भी नहीं आ रही। गंदगी फैलने से बीमारियां बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि एक ओर प्रशासन स्वच्छता के दावे कर रहा है, जबकि उनकी कालोनी में पसरी गंदगी इन दावों की हवा निकाल रही है। गौवंश ने जीना दुश्वार किया हुआ है। रात के समय गलियों में बैठे गौवंश से दुर्घटनाएं हो रही हैं और गौवंश द्वारा फैलाए जा रहे गोबर से परेशानियां बढ़ रही हैं।

महिलाओं का आरोप है कि न तो पंचायत उनकी समस्या सुन रही है और न ही जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं ने प्रशासन से गुहार लगाई कि कालोनी में पानी की व्यवस्था सुचारू की जाए और सफाई व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static