चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीद कर ऐसे बना रहे थे उसे ब्रांडेड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

2/5/2016 12:51:19 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र के सैक्टर-2 में एक किराये की कोठी में गिरोह के सदस्य चंडीगढ़ और हिमाचल से सस्ती शराब खरीद कर उनको मशीनों के द्वारा महंगे ब्रांड की बोतलों में भर कर बेचते थे। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार गिरोह काफी दिनों से कुरुक्षेत्र में सक्रीय था और आसपास के इलाके में इस शराब को बेच रहा कर शराब पीने वालों को भी चूना लगा रहे थे।
 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से समान भी बरामद कर लिया है जिससे शराब का यह अवैध का धंधा कर रहे थे। पुलिस जांच अधिकारी सीता राम ने बताया कि इनके कब्जे से करीब 700 ख़ाली बोतल, सैकड़ों बोतल तैयार शराब के साथ-साथ महंगे शराब के लेबल भी बरामद किए हैंं। पुलिस गहन छानबीन कर रही है कि आखिर यह गिरोह कब से इस गोरखधंधे में लगा हुआ था और किस किस इलाके में यह सस्ती शराब को महंगी शराब बना कर  बेच रहे थे।