महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

1/8/2019 2:10:02 PM

लाडवा(शैलेंद्र): खंड के गांव धनौरा जाटान में करीब 22 वर्षीय एक महिला द्वारा अपनी ही चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के अनुसार मृतका के पति की सड़क हादसे में मृत्यु होने के बाद वह मानसिक तनाव में रहती थी। मृतका की पहचान बबीता उर्फ काजल पुत्री बलदेव सिंह निवासी धनौरा जाटान के रूप में हुई है। 

मृतका बबीता की करीब 2 साल पहले अम्बाला जिले के थाना साहा के गांव प्रैन में शादी हुई थी। करीब 6 माह पहले मृतका के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतका पिछले करीब 3 माह से अपने मायके गांव धनौरा में रह रही थी। सोमवार दोपहर को बबीता उर्फ काजल घर में अकेली थी उसी समय उसने अपनी ही चुन्नी से घर की खिड़की में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस अस्पताल में पहुंची तथा मृतका के भाई पिं्रस के बयान दर्ज कर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संदर्भ में किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।    

Deepak Paul