महिला को जलाकर मारने के आरोप में 2 महिलाएं गिरफ्तार

12/24/2017 11:53:19 AM

तोशाम(भारद्वाज):गत 12 दिसम्बर को गांव शिमली में महिला को जलाकर मारने के आरोप में तोशाम पुलिस ने 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में रोशनी और शकुंतला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। गत 12 दिसम्बर को शिमली की एक वृद्ध महिला को उसी की 2 बहुओं ने जलाकर मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मृतका की बेटी राजपति  की शिकायत पर दोनों बहुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मृतका की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में लाड निवासी राजपति ने बताया कि गत 12 दिसम्बर को उसके पास फोन आया कि माता को आग सेंकते समय कपड़ों में आग लग गई जिसमें उसके पैर जल गए। जब उसने आकर देखा तो उसकी माता जानकी देवी का शव एम्बुलैंस में रखा हुआ था और पूरा शरीर बुरी तरह से जला हुआ था। इस बारे में थाना प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि महिला जानकी देवी को जलाने के आरोप में उसकी बहुओं रोशनी व शकुंतला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।