सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 3 IAS अधिकारी बदले

1/19/2018 12:08:28 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो):हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 3 आई.ए.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पी.के. महापात्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मत्स्य पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी कार्यभार भी सौंपा गया है। इसी प्रकार, अनिल कुमार, प्रधान सचिव, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग विभाग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया है। धीरेंद्र खडग़टा, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डी.आर.डी.ए., जींद, सचिव, आर.टी.ए. जींद और सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी का सचिव नियुक्त किया गया है।