मंदिर में तोड़-फोड़ के आरोप में 8 नामजद

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 02:36 PM (IST)

पानीपत(अजय):कुटानी रोड अशोक विहार कालोनी की मेन गली में स्थित मंदिर में घुसकर तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मंदिर के पंडित शिवधर दूबे ने गतदिवस को किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अशोक विहार कालोनी स्थित श्री गुरु शिवाधर दूबे ट्रस्ट द्वारा संचालित शिव मंदिर में रहता है।

 गुरुवार शाम को कुछ दबंगों ने मंदिर में घुसकर तोड़-फोड़ की व उसका घर सामान भी बाहर फैंक दिया। वहीं, पंडित ने उसके घर में रखे जेवर भी आरोपियों द्वारा लूटे जाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी संजीव, कालू, सुशील, बोबी व उनकी पत्नियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एस.आई. उमर मौ. ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static