बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

12/22/2017 1:04:41 PM

जींद(ब्यूरो):जुलाना थाना पुलिस ने बराड़ खेड़ा गांव में प्रवासी बालिका के साथ दुष्कर्म करने, धमकी देने तथा जातिसूचक गालियां देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि मूलत: बिहार निवासी एक महिला ने 29 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह परिवार समेत बराड़ खेड़ा गांव में रह रही है और मजदूरी करती है। एक पखवाड़ा पहले गांव के ही कृष्ण ने उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 

घटना के बारे में बताने पर उसकी बेटी को धमकाया गया। बेटी के हालात बिगडऩे पर जब उससे पूछा गया तो उसने कृष्ण द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही। कृष्ण ने बालिका के परिजनों को भी धमकाया। जुलाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कृष्ण के खिलाफ दुष्कर्म, एस.सी.एस.टी. एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।