कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया ने हरियाणा को दिए 3 पुरस्कार

1/22/2018 1:49:25 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा को कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया ने 3 पुरस्कारों से सम्मानित किया। ये पुरस्कार गत दिवस कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित 52वें वार्षिक कन्वैंशन ऑफ कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया में दिए गए। इस आयोजन में राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेंद्रा सिंह शामिल हुए। उन्ही के हाथों से ये पुरस्कार वितरित किए गए।

हरियाणा से ये पुरस्कार नैशनल इन्फॉर्मैटिक्स सैंटर के स्टेट इन्फॉर्मैटिक्स अधिकारी दीपक बंसल ने प्राप्त किए। कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए 3 पुरस्कारों में शामिल है,

*  दी अवार्ड ऑफ एप्रीसिएशन फॉर एम्पलोई लोन मैनेजमैंट सिस्टम ऑफ हरियाणा

*  अवार्ड ऑफ एप्रीसिएशन फॉर ऑनलाइन ड्रग इन्वैंटरी एंड सप्लाई चेन मैनेजमैंट                         

*  अवार्ड ऑफ रिक्गनीशन फोर ई-ट्रांसपोर्ट मिशन मोड प्रोजैक्ट इम्प्लीमैंटेशन ।