दहेज लोभियों ने चढ़ाई एक और विवाहिता की बली

2017-11-01T09:16:41.043

पानीपत(अनिल कुमार): ससुराल जनों से तंग अाकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अात्महत्या कर ली। पानीपत के बसंत नगर में एक आई टी बी पी के जवान की पत्नी   ने पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या का अारोप लगाया है। जो  2 दिन पहले छुट्टी पर घर अाया था। उनका कहना है कि दहेज की लालच के लिए बेटी की हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया।

मृतका रेणु के भाई कृष्ण ने बताया कि आज सुबह उसके जीजा प्रवीण ने फोन कर  रेणु के सीढ़ियों से गिरने की सूचना दी। लेकिन जब वहां जाकर देखा तो मेरी बहन मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उसने बताया रेणु की शादी पानीपत के रहने वाले  प्रवीण के साथ 2013 में बडी धूम धाम से हुई थी। पिता ने  हैसियत से ज्यादा रेणु के ससुराल वालों को दहेज दिया था। रेणु को शुरू से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। आज इन्होंने रेणु से पहले मारपीट की और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना हमने ही पुलिस को दी। 

जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि प्रवीण व उसके भाई बहन और माता पिता पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पी जी आई में भिजवा दिया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

Punjab Kesari