बाबा वीरेंदर देव दीक्षित का फूंका पुतला, रखी गिरफ्तारी की मांग

1/2/2018 4:54:20 PM

गोहाना(सुनील जिंदल):समता मूलक संगठन के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं व स्थानीय लोगों ने दिल्ली में यौन शोषण मामले में चर्चित हुए बाबा वीरेंदर देव दीक्षित का पुतला फूंका है। साथ ही आरोपी बाबा वीरेंन्द्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन भी किया। नाराज लोगों का कहना है कि, कथित डेरे, मठ, मदरसों आदि पर रोक लगा दी जाए।



प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि, देश में इस तरह के बाबा धर्म के नाम पर दुश्कर्मों के अड्डे बनाए हुएहैं। इन्हीं बाबाओं की के कारण ही बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि, बाबा अपने आप को भगवान का अवतार बताते हैं, यौन शोषण जैसे गंदे अपराधों में संलिप्त अपराधी बाबाओं को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।


कथित डेरों, ईश्वरीय संस्थानों व मदरसों आदि में महिलाओं व बच्चियों आदि पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। इस दौरान संगठन की सदस्या महिलाओं ने आमजन से अपील की कि, अपनी बच्चियों को ऐसे संस्थाओ में न भेजें।



संगठन की सदस्या महिलाओं ने कहा कि, सरकार की शय पर ही इस तरह के बाबाओं का हौंसला बढ़ता जा रहा है। जिसपर समता मूलक संगठन ने हरियाणा सरकार से बाबा वीरेंदर देव दीक्षित जैसे अपराधी धर्मगुरूओं को को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।