डेंगू से आढ़ती की मौत

11/11/2017 3:04:15 PM

कैथल(सुखविंद्र):संदिग्ध डेंगू के कारण कैथल की अनाज मंडी के आढ़ती रोशन लाल की मौत हो गई। वे करीब 50 वर्ष के थे। मृतक रोशन लाल के परिजनों ने बताया कि रोशन लाल को गत 20 अक्तूबर को वायरल की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें करनाल के एक निजी अस्पताल में दाखिला करवाया गया। वहां पर उनको डेंगू बताया गया। वहां स्थिति में सुधार कम होने के कारण उन्हें हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां वे कुछ दिन तक तो ठीक रहे लेकिन बाद में फिर से स्थिति खराब हो गई। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में करीब 6 दिन तक रखा गया। यहां स्थिति बिगडऩे के चलते रोशन लाल को 8 नवम्बर को चंडीगढ़ पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया था। यहां पर चिकित्सकों का कहना था कि डेंगू का समय पर सही इलाज न मिलने के कारण डेंगू के चलते बे्रन पर सर्वाधिक असर पड़ा। इसके बाद 10 नवम्बर को रोशन लाल की मौत हो गई।