कुएं में गिरने से किसान की मौत

1/19/2018 12:42:16 PM

चरखी दादरी(ब्यूरो):गांव हड़ौदी के खेतों में फसल सिंचाई के लिए गए किसान की संदिग्ध हालात में कुएं में गिरने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस सम्बंध में परिजनों के बयानों पर इत्तेफकिया मौत की कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हडौदी निवासी संजय वीरवार सुबह फसल की सिंचाई के लिए खेत में गया था। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खेत में देखने के लिए पहुंचे। काफी तलाश करने के बाद खेत में बने कुएं में झांककर देखा तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई। उसके भाई रणबीर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया।