फिर छाएगा कोहरा, 3 दिन के बाद हो सकती है बारिश

1/20/2018 4:18:36 PM

करनाल(ब्यूरो): पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिला। शहर में गुरुवार व शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम सुबह साढ़े 10 बजे तक ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग ने संभावना जताई गई है कि इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक जा सकता है। शहर के बाहरी क्षेत्रों और खुले हाईवे पर दृश्यता धुंध के चलते कम रही। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सैल्सियस रहा

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम 6.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता की माने तो आने वाले 4 दिनों तक तेज शीत लहर चलेगी। हवा उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी होने के चलते ज्यादा ठंडी होगी। हवा की गति सामान्य से अधिक है, आने वाले 3 से 4 दिन सुबह के समय गहरी धुंध के आसार हैं इसलिए तापमान में गिरावट दर्ज होगी।  

ज्यादा ठंड से गेहूं की पैदावार होगी अच्छी
कृषि विभाग के डायरैक्टर प्रदीप मिल ने बताया कि जितनी ठंड पड़ेगी गेहूं में उतना ही फुटाव होगा अगर आने वाले कुछ दिन पाला पड़ता है तो वह गेहूं के लिए और लाभदायक होगा हालांकि पाले से सब्जियों में पाला पडऩे से थोड़ा नुक्सान हो सकता है। पाले में सब्जियों को बचाने के लिए उसमें पानी देकर कुछ हद तक बचाया जा सकता है। 

पिछले कुछ दिनों का पारा
तिथि               अधिकतम        न्यूनतम
13 जनवरी        22.3              2.3
14 जनवरी        20.0              3.0
15 जनवरी        21.0              5.0
16 जनवरी        19.6              3.2
17 जनवरी        21.8              3.2
18 जनवरी        22.0              4.6
19 जनवरी        23.5              6.0