विवाहिता से छेड़छाड़, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

12/23/2017 12:20:20 PM

चरखी दादरी(ब्यूरो):गांव भांडवा निवासी विवाहिता के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं सकी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भांडवा निवासी महिला ने बताया कि करीब 3 दिन पूर्व वह अपने घरेलू कार्य में व्यस्त थी। जबकि अन्य परिजन खेतों में कार्य करने के लिए गए थे। इसी बीच मौका पाकर 4 युवक घर में घुस गए।

पीड़िता ने बताया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती उक्त युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध जताने पर उन्होंने अभद्र व्यवहार भी किया। झगड़े की आवाज सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग उधर दौड़े, तभी उक्त युवकों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले। महिला की शिकायत व जांच के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।