हुड्डा व रॉबर्ट वाड्रा पर कस रहा कानून का शिकंजा : विज

12/26/2017 12:06:57 PM

अम्बाला छावनी(ब्यूरो):स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रॉबर्ट वाड्रा पर जल्दी ही कानून का शिकंजा कसने की बात कही। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार के हाथ कानून से बंधे हैं वरना हुड्डा कभी के सलाखों के पीछे होते। भूपेंद्र हुड्डा अब शायद रथ पर चढ़कर जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा द्वारा किए गए ट्वीट के जवाब में कहा कि रॉबर्ट वाड्रा पर कानून का शिकंजा कस रहा है इसलिए ट्वीट निकल कर बाहर आ रहे हैं।

3 तलाक का प्रस्ताव संसद में रखे जाने के सरकार के फैसले को लेकर कई मुस्लिम संगठन और राजनीतिक पार्टियों के ना नुकुर की तमाम अटकलों पर अनिल विज ने विराम लगाने का प्रयास करते हुए कहा कि कोई कुछ भी कहे, यह बिल मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में है, महिलाओं के हक के लिए है। सदियों से महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, यह बिल उससे छुटकारा दिलवाने के लिए है इसलिए सारा देश इसके पक्ष में है।