दुशमन की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम भारतीय सेना: कैप्टन अभिमन्यु
punjabkesari.in Tuesday, Jan 16, 2018 - 04:06 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो):वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु ने सेना दिवस-2018 के अवसर पर प्रदेश के लोगों व भारतीय सेना के जवानों को बधाई दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है और प्रत्येक सैनिक सेवा की गरिमा को बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहता है।हरियाणा के वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सदैव अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया है। कै. अभिमन्यु ने कहा हरियाणा सरकार ने अलग से सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। ताकि जवानों के साथ-साथ उनके आश्रितों की समस्याओं का हल भी सही ढंग से किया जा सके।