मकान मालिक पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

12/10/2017 12:11:24 PM

चरखी दादरी(भूपेंद्र):शहर के घिकाड़ा रोड स्थित कालोनी में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने मकान मालिक व एक युवक पर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। गांव हड़ौदी निवासी महिला ने बताया कि वह दादरी शहर के घिकाड़ा रोड स्थित किराए के मकान रहती थी। पीड़िता ने बताया कि अक्तूबर माह की 25 तारीख की रात्रि वह अपने कमरे में सोई हुई थी। 

इसी बीच रात्रि करीब साढ़े 11 बजे मकान मालिक ने उसके कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। जब महिला ने पूछताछ की तो मकान मालिक ने कुछ जरूरी सामान लेने की बता कही। जिस पर महिला ने दरवाजा खोल दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान एक अन्य युवक भी मकान मालिक के साथ था और वे दोनों जबरदस्ती कमरे में घुस गए। महिला का कहना है कि उक्त दोनों ने उसके साथ रेप भी किया। दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसका मैडीकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।