करंट से महंत की मौत, 4 लोग पी.जी.आई. रैफर

11/3/2017 10:43:28 AM

झज्जर(संजीत):झज्जर जिले के गांव खानपुर खुर्द में मंदिर के अंदर कदम्ब का पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से मंदिर के महन्त की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया गया। जानकारी अनुसार खानपुर खुर्द में दादा मंधालिया का मंदिर है। मंदिर में हनुमान जी महाराज की प्रतिमा के सामने ही एक कदम्ब का पेड़ मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार इस पेड़ के नजदीक ही बिजली की तार होने के चलते अक्सर इस पेड़ में करंट रहता था।

वीरवार को मंदिर महन्त की सहमति पर ग्रामीण बंटी, कर्मबीर, विकास पेड़ का काट रहे थे। वहीं मंदिर के महन्त करतार गिरी भी खड़े थे। उसी दौरान पेड़ में करंट आ गया जिसने मंदिर के महन्त सहित अन्य 4 को अपनी चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन की।