शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 01:56 PM (IST)

रेवाड़ी(वधवा):एक युवक शादी का झांसा देकर एक युवती से 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा। आखिर में उसने जब शादी से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले में आरोपी के परिवार की महिलाओं को भी धमकी देने के मामले में नामजद किया गया है। नगर के उत्तम नगर निवासी राजेश शर्मा का जिला के एक गांव के परिवार के पास आना-जाना था। इस दौरान राजीव का इस परिवार की एक लड़की से प्रेम हो गया और शादी का प्रस्ताव रखा। 

तत्पश्चात आरोपी वर्ष 2015 से आज तक उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। जब राजीव ने शादी से इंकार कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने राजीव के साथ-साथ उसकी मां शकुंतला देवी, ममता, अंजु देवी को भी धमकी देने के मामले में नामजद किया है। महिला थाना की जांचकर्ता अमलेश देवी ने कहा कि आरोपी राजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सच्चाई सामने आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static