चारा डालने गई महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

12/14/2017 1:45:44 PM

सोनीपत:सदर थाना क्षेत्र के गांव में अपने पशुबाड़े में चारा डालने गई महिला को काबू कर गांव के व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना के एक गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने बताया कि वह बुधवार तीसरे पहर अपने पशुबाड़े में पशुओं के सामने चारा डालने गई थी।

इसी दौरान गांव का विजय उसके पशुबाड़े में घुस आया। वहां पर आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला ने घर आकर मामले की सूचना अपने परिजनों को दी जिस पर शाम को सदर थाने में शिकायत दी गई। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ  दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।