मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की हत्या, मामला दर्ज

12/24/2017 12:28:41 PM

रोहतक(ब्यूरो):ओल्ड सब्जी मंडी क्षेत्र में दुर्गा भवन मंदिर के सामने रोड पर एक व्यक्ति की हत्या की दी गई। सूचना पाकर थाना ओल्ड सब्जी मंडी प्रभारी सुनीता टीम संग पहुंची तो मृतक के शव से कुछ दूरी पर एक अन्य व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला जिसे पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त गांव सुडाना निवासी राजेंद्र पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। मृतक मानसिक रूप से परेशान था और नशे का आदि था। वह शहर में ही घूमता रहता था। सूचना पाकर परिजन डैड हाऊस पहुंचे। वहीं, एफ.एस.एल. एक्सपर्ट सरोज दहिया ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों का पता कर लिया जाएगा