पड़ोसी ने दोस्त की पत्नी को बनाया हवश का शिकार, फरार

12/18/2017 12:26:58 PM

बावल(ब्यूरो):बावल के गांव सुठाना में किराये के मकान में रह रहे पड़ोसी ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला और फरार हो गया। महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बावल औद्योगिक क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सुठाना के निकट अरस्टी कम्पनी में कार्य कर रहे 2 दोस्त नारनौल के धंचौली निवासी रत्नदीप व नारनौल क्षेत्र के ही मेहड़ा गांव निवासी जिले सिंह किराये के मकान पर रह रहे थे। रविवार को दिन-दिहाड़े जिले सिंह पड़ोस में रह रहे अपने दोस्त के घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने उसका मैडीकल करवाकर अदालत में बयान कलबद्ध करवाए हैं। जांचकत्र्ता पुलिस अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के सैक्टर 2 स्थित एक प्लाट में 2 कमरे हैं। जिनमें रत्नदीप अपने बच्चों के साथ व जिले सिंह अकेला ही रह रहा था। जिले सिंह की ड्यूटी रात्रि की व रत्नदीप की दिन की ड्यूटी थी जिसके चलते आज रत्नदीप अपने घर पर नहीं था। आरोपी फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।