दो बार बैठक में नहीं अाए तो सस्पेंड होंगे अधिकारी: पंवार

12/28/2017 6:37:21 PM

अंबाला(अमन कपूर):अंबाला जिला में कष्ट एंव निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंंवार पहुंचे। मीटिंग की शुरुअात में ही पंवार ने अधिकारियों द्वारा बैठक से नरादगी पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा इस बैठक को कोई अधिकारी हल्के में ना ले। अगर इस बैठक में कोई अधिकारी दो बार लगातार गायब रहा तो वो खुद को सस्पेंड समझे । इस दौरान उन्होंने 12 रजिस्टर्ड समस्याएं सुनी और कुछ का निपटारा किया। 

इस बैठक में एक दिव्यांग पूर्व फौजी रज्जाक मोहम्मद अपनी व्हील चेयर से शिकायत देने पहुंचा। उसने कहा 2002 में कश्मीर में डयूटी के दौरान उसे गोली लगी थी। तब से वो व्हील चेयर पर है। वो नारायणगढ़ के बड़ा गांव का रहने वाला है उसके घर के बाहर की गली टूटी हुई है वो अपने धार्मिक स्थल तक भी नही जा सकता वो घर में ही कैद है इस दौरान उसकी अाखों में अांसू अा गए और वह रोने लगा। मंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द ही रज्जाक की परेशानी का हल किया जाए।

पंवार ने बैठक में 12 रजिस्टर्ड समस्याएं सुनी जिसमें से 7 शिकायतों का मौके पर निपटान किया गया और 5 शिकायतों को अगली बैठक के लिए लम्बित रख लिया गया। इस बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि 28 जनवरी 2018 को रविदास जयंती का पर्व कैथल में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस जयंती पर्व में प्रदेश के 11 जिले भाग लेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में गुरूओं एवं संतो की जयन्तियों को मना कर उनका मान- सम्मान किया जाता है।