बाल दिवस पर अधिकारियों को नहीं नजर अाई रस्सी पर चल रही बच्ची

11/15/2017 2:56:57 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):14 नवंबर बाल दिवस को देश में बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है और स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है गया। वहीं फरीदाबाद की सड़कों पर एक बेटी पेट की खातिर रस्सी पर चलकर खतरनाक खेल दिखाती नजर अाई। इन बच्चों को क्या पता की बाल दिवस क्या होता है। स्कूल क्या होता है, जद्दोजहद है तो बस रोजी रोटी कमाने की जिसके लिए यह लोगों के अागे हाथ फैलाते हैं।जानकारी के अनुसार बाल दिवस यानि कि 14 नवंबर का दिन खासकर बच्चों के  लिये समर्पित होता है, मगर फरीदाबाद में तो बाल दिवस की संध्यां  कुछ एेसा देखने को मिला जो दिल को झकजोर कर रख देने वाला था।

एक लड़की जमीन से करीब 15 फीट ऊंचाई पर पतली रस्सी को अपना रास्ता बना उस पर चल रही थी। जिसे ये भी मालूम है कि छोटी सी चूक से उसकी मौत हो सकती है। लेकिन पेट की भुख ने उसे इस खतरनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। वहीं समाज के लोग इस खेल का अांन्नद उठाते और वाह-वाह करते नजर अाए। किसी ने ना तो बच्ची की सूध नहीं और ना ही प्रशासन को बाताना जरुरी समझा। बता दें कि बाल दिवस के दिन शहर के अाला प्रशासनिक अधिकारी अगल- अलग जगहों पर बाल दिवस मनाने में व्यस्त रहे मगर उनका भी इस बच्ची की ओर कोई ध्यान नहीं गया।