लोगों को भुगतना पड़ रहा नगर पालिका की लापरवाही का खमियाजा, गलियों में रोजाना गंदा पानी जमा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2017 - 01:59 PM (IST)

खरखौदा(ब्यूरो):वार्ड-4 की माता वाली गली में रोजाना गंदा पानी जमा होने से लोगों को काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा समस्या का लंबे समय से समाधान नहीं किया जा रहा है। समस्या से निजात दिलाने के लिए साढ़े 3 वर्षों से सी.एम. विंडो पर भी शिकायत दी गई है लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका समस्या की तरफ  कोई ध्यान नहीं दे रही है। वार्ड-4 में माता वाली गली में रोजाना गंदा पानी जमा होने से यहां के निवासियों व राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। बार-बार नगर पालिका को शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

साढ़े 3 वर्षों से सी.एम. विंडो पर शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस समस्या के बारे में शिकायतकर्ता द्वारा नगर पालिका को सभी सबूत दिए जा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इस गली पर अवैध कब्जाधरियों ने सीधे जाने वाले पानी निकासी के नाले को बंद किया हुआ है व गली में एक छोटी सी माता का अवैध निर्माण किया हुआ है ताकि बंद किए हुए नाले की तरफ  अधिकारियों का ध्यान न जाए। गली में नाले को बंद करके माता का अवैध निर्माण कानूनी व सामाजिक दृष्टि से गलत है। इसके बावजूद भी नगर पालिका समस्या को हल करने व अवैध कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ  कार्रवाई करने से कतरा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static