नाबालिगा को बंधक बना महिला दे रही थी प्रताडऩा

12/18/2017 12:24:32 PM

रोहतक(ब्यूरो):शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र में गांधी कैम्प में एक महिला द्वारा एक नाबालिगा व युवती को बंधक बनाकर प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिगा की शिकायत पर गांधी कैम्प निवासी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पी.जी.आई. थाना पुलिस को दी शिकायत में एक नाबालिग लड़की ने बताया कि 3-4 दिन पहले पटना स्टेशन पर एक सुरेंद्र नाम का युवक मिला था।

जो शादी का नाम लेकर उसे रोहतक में गांधी कैम्प निवासी सुषमा पत्नी अमरनाथ के पास छोड़कर चला गया। महिला ने उसे अवैध रूप से हिरासत में और मानसिक प्रताडऩा दी। उसे वहां पर एक लड़की और मिली जिसने बताया कि 15 दिन पहले ही सुरेंद्र नाम का युवक उसे शादी के नाम पर यहां छोड़कर गया है। आरोपी महिला उसे भी प्रताडऩा दे रही है। उसके बाद पहले से मौजूद लड़की ने नाबालिग लड़की को वहां से भगा दिया।इस दौरान आरोपी महिला ने उसे देख और पकडऩे की कोशिश की। जिसके चलते उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने छुड़वाया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़वाया। एक लड़की नाबालिग थी जिसकी चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी के समक्ष काऊंसिंलिंग भी करवाई गई। गांधी कैम्प चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया।