''सांग के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को दिया जा रहा बढ़ावा''''

1/21/2018 12:06:51 PM

घरौंडा(ब्यूरो): शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा सामूहिक विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हरियाणवी सांग के 11वें दिन मुख्यातिथि समाजसेवी उत्तम घनघस, वीरेंद्र सिंह राठौर और डा. अरविंद शर्मा ने शिरकत की और कहा कि हरियाणवी संस्कृति को जानना आज के युवा वर्ग के लिए बहुत जरूरी है और हरियाणवी सांग के माध्यम से संस्था हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। 11वें दिन सांगी बाबू दान सिंह चौहान और राजेश तूफान एंड पार्टी ने दुष्यंत शकुंतला सांग का मंचन किया। इस अवसर पर आज राज सिंगला, चेतन देव शर्मा, दीपक शर्मा, धीरज भाटिया, सुदेश शर्मा, मनोज चौहान, देवेंद्र धीमान, सूरजपाल राणा, भंवर राणा, राजकुमार राणा, सुरेंद्र सिंगला, मान सिंह राणा व सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।