हाऊसिंग बोर्ड के मकान में चोरी

1/23/2018 3:08:49 PM

जींद(ब्यूरो): हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी के एक मकान का ताला तोड़ हजारों रूपए की नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को वह मकान को ताला लगाकर कालवा गांव गया था। जब सुबह वापस आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान से एक एल.ई.डी., 45 हजार रुपए की नकदी, एक मंगलसूत्र, एक सैट हार, 6 जोड़ी कानों की तथा 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, 4 जोड़ी चांदी का चुटकी, 5 चांदी के बर्तन और 8 चांदी के सिक्के गायब थे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।