ट्रेजरी रूम में 2 पुलिसकर्मियों में झगड़ा, एक ने दूसरे को मारी गोली

11/28/2017 10:58:53 AM

महेंद्रगढ़(मोहन/ परमजीत):महेंद्रगढ़ न्यायालय परिसर के ट्रेजरी रूम में बीती रात एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घायल कर्मचारी को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को हायर सैंटर रैफर कर दिया। रविवार 10:30 बजे 2 पुलिसकर्मियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि एच.सी. अजीत कुमार ने एच.सी. राजेश को गोली मार दी। डी.एस.पी. ने घायल राजेश का हालचाल पूछा। चिकित्सकों का कहना है कि घायल के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। डी.एस.पी. ने कहा कि गोली चलने के मामले को लेकर जांच की जाएगी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी।