हवाई सफर करने से पहले पढ़े ये खबर, चंडीगढ़ से 3 दिन तक रद्द रहेंगी 16 फ्लाइट्स

11/7/2017 12:51:01 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी): एकाएक फ्लाइट्स के रद्द होने से जिन लोगों ने पहले से कहीं जाने का शेड्यूल बना रखा है, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स को 3 दिन के लिए रद्द घोषित किया है। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर क्लोजर के चलते तीन दिन के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच 16 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक 7, 8 और 9 नवंबर को कुल 16 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी। 

ये फ्लाइट्स रहेंगी रद्द
जेट एयरवेज

नई दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट जो सुबह 9:15 पर यहां आती है रद्द रहेगी। 
चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 9:40 पर जाती है रद्द रहेगी।
दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट जो यहां पर 10:35 पर पहुंचती है रद्द रहेगी। 
चंडीगढ़ से दिल्ली 11 बजे जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 

इंडिगो
चंडीगढ़ से दिल्ली दोपहर 12:10 पर जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 
दिल्ली से चंडीगढ़ दोपहर 2:45 पर आने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 

स्पाइसजेट
दिल्ली-चंडीगढ़ सुबह 8:05 पर आने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 
चंडीगढ़ से दिल्ली 8:40 पर जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 
दिल्ली से चंडीगढ़ सुबह 11:40 पर आने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 
चंडीगढ़ से नई दिल्ली दोपहर 12:15 पर जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 
नई दिल्ली से चंडीगढ़ दोपहर 2:40 पर आने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 
चंडीगढ़ से नई दिल्ली दोपहर 3:20 पर जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 

एयरइंडिया
नई दिल्ली से चंडीगढ़ दोपहर 12:10 पर आने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 
चंडीगढ़ से नई दिल्ली दोपहर 12:50 पर जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 

एयरलाइंस एयर
दिल्ली से चंडीगढ़ सुबह 6:55 पर आने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी। 
चंडीगढ़ से दिल्ली सुबह 7:25 पर जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी।