बेबस पुलिस ने बढ़ाई भगोड़े आदित्य इंसा पर ईनामी राशि (VIDEO)

1/2/2018 9:54:44 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): बलात्कारी राम रहीम के दोषी करार होने बाद भड़की हिंसा के आरोपियों में से हनीप्रीत सहित सैकड़ों आरोपियों की गिरफ्तारी तो हो चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। इन आरोपियों में राम रहीम का समर्थक आदित्य इन्सां अभी तक फरार है। पुलिस ने अब आरोपी आदित्य इंसा पर इनामी राशि को बढ़ा दिया है। अब आदित्य इंसा पर इनामी राशि एक लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दी गई है। साथ ही अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम रखा है।

हनीप्रीत के बाद आदित्य इंसा को 25 अगस्त को हुई पंचकूला हिंसा का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। दंगों के करीब 4 महीने बीत जाने के बाद भी आदित्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी आदित्य पर पहले 1 लाख का इनाम रखा था। इसके साथ ही पुलिस ने पंचकूला अौर हरियाणा के सभी जिलों में भी इनामी पोस्टर लगाए थे। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के गेट पर भी आरोपी आदित्य इंसा के पोस्टर लगे हुए हैं।