अंबाला डिवीजन से निकलने वाली 350 गाड़ियां रद्द

8/25/2017 5:32:04 PM

अंबाला(कमलप्रीत सभ्रवाल):साध्वी यौन शोषण मामले पर डेरा प्रमुख राम रहीम के दोषी करार होने के बाद पंजाब, पंचकूला अौर हरियाणा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। डेरा समर्थकों ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरु कर दी है। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर अंबाला डिवीजन के डी.आर.एम. ने अंबाला से निकलने वाली दिल्ली, हरियाणा, पंजाब अौर हिमाचल की अौर जाने वाली करीब 350 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। 

डी.आर.एम. अंबाला ने कहा कि डेरा समर्थकों ने पंजाब में दो स्टेशनों पर पेट्रोल बम से हमला किया था। स्टेशन पर लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है।