हरियाणा में हर दिन 5 महिलाएं हो रही रेप का शिकार, क्राइम दर भी 3 प्रतिशत बढ़ी
punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 10:16 AM (IST)

डेस्कः 2017 के अपराध के आंकड़ों पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में हर दिन 5 महिलाएं रेप का शिकार होती है।2017 में दुष्कर्म के मामलों की कुल संख्या 32,599 रही। इनमें से 10,221 बालिका / बाल पीड़िता थीं। यह संख्या 2013 के बाद सबसे कम है, जब मामलों और पीड़ितों की संख्या 33,707 और 33,764 थी। दुष्कर्म के मामलों की अधिकतम संख्या मध्य प्रदेश (5,562 ) में दर्ज की गई। राजस्थान 3,305 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
देश में रेप के मामले में नम्बर दो पर मध्य प्रदेश रहा। प्रदेश में बलात्कार के 4246 मामलों में से 3816 मामलों में बलात्कार करने वाला पीड़िता को अच्छी तरह जानने वाला निकला। 2308 बलात्कार के मामले पारिवारिक मित्र, नौकर, पड़ोसी या किसी अन्य जानने वाले व्यक्ति ने अंजाम दिए। सिर्फ 261 ऐसे मामले थे जिनमें बलात्कार परिवार के ही किसी सदस्य द्वारा किया गया। 1247 मामलों में बलात्कार सोशल मीडिया के आनलाइन रहने वाले मित्र या लिव-इन-में रहने वाले पार्टनर द्वारा किया गया। महिलाओं के प्रति अपराध में दोषियों को सजा दिलवाने की दर 66 प्रतिशत रही जबकि लम्बित मामलों की दर 91 प्रतिशत रही।
क्या कहते है क्राइण के आंकड़े
2017 में, हरियाणा में 1,072 हत्याएं और 1,099 बलात्कार दर्ज किए गए। राज्य में दंगों के 2,408 मामले, 26,234 चोरी, 1,277 डकैती, 196 डकैती, बच्चों के खिलाफ अपराध के 4,169 मामले और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक एक्ट (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 2,200 मामले दर्ज किए गए। 2016 में, हरियाणा अपराध दर तालिका में पांचवें स्थान पर था। महिलाओं के खिलाफ अपराध के संबंध में, हरियाणा देश में 88.7 महिलाओं की आबादी के साथ पांचवें स्थान पर है। सूची में हरियाणा से आगे असम (143.3), दिल्ली (133.3), तेलंगाना (94.7) और ओडिशा (94.5) रहीं।