''आप हरियाणा'' ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 1 लाख रूपये की आर्थिक मदद

8/18/2018 8:26:45 PM

चंडीगढ़(धरणी): आम आदमी पार्टी हरियाणा के कार्यकर्ता दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अपील पर केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 लाख की आर्थिक मदद भेजेंगे। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि केरल की जनता को आज पूरे देश के सहयोग व साथ की जरुर है, इस संकट की घड़ी में हम सभी को राजनीति से उपर उठ कर एक साथ उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने जो यह पहल की है वह एक मिसाल है, उनकी मदद करने की इस पहल में हरियाणा के कार्यकर्ता उनके साथ हैं।

जयहिंद ने कहा कि पूरे प्रदेश से आप कार्यकर्ता आगे आये हैं व केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए व अपने सामथ्र्य अनुसार हर संभव सहायता करेंगे। जयहिंद ने सभी हरियाणा प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद, मंत्री, नेताओं व प्रशासनिक अधिकारी डीसी, एसपी सहित सभी कर्मचारियों से अपने सामथ्र्य अनुसार केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान करने की अपील की है।

जयहिंद ने हरियाणा की जनता से अपील की कि हरियाणा के लोग हमेशा ही भाईचारे की मिसाल रहे हैं, केरल के लिए भी प्रदेश की जनता वही भाईचारा दिखाएगी व मदद के लिए आगे आएगी, ताकि जरूरतमंद तक ये मदद पहुंच सके।

Shivam