बिग बी को लेकर ये क्या बोल गए बाबा रामदेव

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 12:38 PM (IST)

महेंद्रगढ़:योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने किसी मंत्री पर नहीं, बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। बाबा रामदेव का कहना है कि अमिताभ बच्चन विग पहनते हैं और स्वयं तेल का विज्ञापन करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों की कास्मेटिक वस्तुएं कैमिकल युक्त होती हैं जिनका प्रयोग करने से मनुष्य की चमड़ी खराब हो जाती है। ये सब बाबा रामदेव ने महेंद्रगढ़ में बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. सुमेर सिंह की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा। 

देश को लूटने में लगी मल्टीनेशनल कंपनियां 
योग गुरु का कहना है कि मल्टीनेशनल कंपनियों देश को लूटने में लगी हैं। ये खूनी कंपनियां हैं, एक भी मल्टीनेशनल कंपनी देश का भला नहीं कर सकती। इसी कारण तीन वर्षों में सभी मल्टीनेशनल कंपनियों को शीर्षासन करवा देंगे। उसके बाद देश का पैसा देश में लगेगा और देश आगे बढ़ेगा। साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों देश को लूटने में लगी हैं। ये खूनी कंपनियां हैं, एक भी मल्टीनेशनल कंपनी देश का भला नहीं कर सकती। इसी कारण तीन वर्षों में सभी मल्टीनेशनल कंपनियों को शीर्षासन करवा देंगे। उसके बाद देश का पैसा देश में लगेगा और देश आगे बढ़ेगा। इस मौके पर उनके साथ शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व योग गुरु उनके आवास पर गए और प्रसाद के रूप में चूरमा खाया। कार्यक्रम में नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static