CAA विरोध: ''देश की संपत्ति के हुए नुकसान की रिकवरी प्रियंका-सोनिया से होनी चाहिए''

12/21/2019 4:49:25 PM

अंबाला (अमन कपूर): CAA पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। विज ने कहा कि सीएए को लेकर कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर नफरत फैलाने और कत्लेआम करवाने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और बार-बार लोगों को भड़काने के चलते देश की जितनी भी संपत्ति का हुआ है, उसकी उसकी रिकवरी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से होनी चाहिए।

सीएए पर अभी भी देश में फैला बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पक्ष विपक्ष के बयानबाजी अभी भी जारी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने एक ब्यान  में कहा है कि सीएए भेदभावपूर्ण है, जिसको लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भड़क गए और उन्होंने कहा कि सीएए पर कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर देश में नफरत फैलाने और कत्लेआम करवाने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बार-बार लोगों को भड़काने के चलते देश की जितनी भी संपत्ति का हुआ नुकसान उसकी रिकवरी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से होनी चाहिए। विज ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल देश को बांटने का काम नहीं करता।

Shivam